![]()
कैथल में सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी करीब 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ में पढ़ने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पढ़ाई के दौरान पहचान हुई युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल शहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज में उसकी जान पहचान गुरमेल सिंह नामक युवक के साथ हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए। बाद में उनकी बातचीत होने लगी। आरोपी गुरमेल कहने लगा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया मई माह आरोपी ने उसे मिलने के लिए कैथल बुला लिया और उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी बार-बार उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। जब उसने गुरमेल को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से साफ मना कर दिया और धमकी दी की अगर दोबारा उससे शादी की बात की या फिर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link







