spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला से हाउसिंग बोर्ड क्लर्क लापता, राजस्थान में ट्रैस:पत्नी IIFL में मैनेजर, बोलीं- शादी से 3 दिन पहले भी छोड़ा था घर




पंचकूला से हाउसिंग बोर्ड का क्लर्क बिना बताए घर से निकल गया। मैनेजर पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो राजस्थान में ट्रैस किया गया। जिसके बाद पुलिस व परिवार ने राहत की सांस ली है। पंचकूला के कालका शहर निवासी कनिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को करीब तीन साल हुए हैं और उनका दो साल का बेटा है। उसके पति सचिन हाउसिंग बोर्ड गुरुग्राम में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। 3 अगस्त को सचिन काम के सिलसिले में गुरुग्राम से सेक्टर-6 पंचकूला स्थित मुख्यालय आया था। शाम करीब 6:30 बजे वह माजरी चौक पर पत्नी से मिला और दोनों साथ में कालका स्थित घर पहुंचे थे। अगले दिन बिना बताए घर से निकला कनिका के अनुसार 4 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे सचिन बिना बताए घर से चला गया। पत्नी ने बताया कि इससे पहले भी वह ड्यूटी के नाम पर घर से चला जाता था, लेकिन फोन पर संपर्क में रहता था। इस बार उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पत्नी बोलीं- 2 बार पहले छोड़ चुका घर
गायब हुए क्लर्क की पत्नी कनिका के अनुसार पति सचिन पहले भी 2 बार घर छोड़कर गायब हो चुका है। शादी से 3 दिन पहले भी इसी प्रकार से घर छोड़ा था लेकिन उसके बाद जब बेटा हुआ तो भी वो इसी प्रकार से गायब हुआ था। ASI विकास आनंद कर रहे जांच पंचकूला के कालका थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रहे हैं। मामले की जांच ASI विकास आनंद को सौंपी गई है। पुलिस लापता व्यक्ति के मोबाइल फोन की जानकारी और उसके संभावित ठिकानों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles