spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

PM मोदी से मिले हरभजन सिंह और अशोक मित्तल:युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, कहा- बहुत कुछ सीखा; भेंट की पंजाब की फुलकारी




पंजाब के दो राज्यसभा सांसदों ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खेल, युवाओं और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जबकि डॉ. अशोक मित्तल ने प्रधानमंत्री को पंजाब की पारंपरिक फुलकारी भेंट कर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकात्मक सम्मान किया। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हमेशा सम्मानजनक और प्रेरणादायक अनुभव रही है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजे गए दोनों सांसद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की भी सराहना की। नए सांसदों को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए आमंत्रित किया हरभजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। यह परिचयात्मक बैठक थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से परिचय लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री की बातों से काफी कुछ सीखने को मिलता है हरभजन ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। वे बेहद सादगी से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। PM मोदी को डॉ. अशोक मित्तल ने भेंट की पंजाब की फुलकारी राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें पंजाब की पारंपरिक फुलकारी भेंट की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिक उपहार नहीं, बल्कि हर पंजाबी के स्नेह, सम्मान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुलाकात बेहद विनम्र और प्रेरणादायक क्षण रही डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात उनके लिए बेहद विनम्र और प्रेरणादायक क्षण रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा को लेकर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन ने इस मुलाकात को और अधिक सार्थक बनाया। साथ ही, विकसित भारत के उनके विजन ने देश की सेवा के प्रति उनके संकल्प को और मजबूत किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles