spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मिनिस्टिरियल स्टाफ के बाद सेवा केंद्रों में हड़ताल का ऐलान:यूनियन की घोषणा-दो बजे तक सेलरी नहीं मिली तो कामकाज ठप करेंगे; रूक जाएंगे पब्लिक के काम




अगर आपने कोई सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन फार्म जमा करवाना है या फिर किसी सोशल स्कीम का फायदा लेने के लिए आवेदन करना है तो दोपहर दो बजे से पहले पहले सेवा केंद्रों में जाकर अपना काम करवा लें।
दो बजे के बाद सेवा केंद्रों का स्टाफ भी हड़ताल पर जाने का एल्टीमेटम पंजाब सरकार को दे चुका है। यूनियन ने साफ कर दिया कि अगर दोपहर दो बजे तक उनकी सेलरी जारी नहीं की गई तो वो पेन डाउन व कंप्यूटर शट डाउन हड़ताल शुरू कर देंगे और कामकाज पूरी तरह से ठप कर देंगे। यूनियन ने ऐलान किया है कि हड़ताल के दौरान वो पब्लिक से एप्लीकेशन फार्म भी नहीं लेंगे। मिनिस्टिरियल स्टाफ के बाद अगर सेवा केंद्रों की हड़ताल भी शुरू हुई तो पब्लिक के सभी काम रूक जाएंगे। सरकारी सेवाएं व दस्तावेज हासिल करने के लिए पब्लिक को सेवा केंद्रों में ही आवेदन जमा करवाना पड़ता है। पंजाब में रोजना 90 हजार से एक लाख के करीब आवेदन सेवा केंद्रों में आते हैं। सेवा केंद्र मुलाजिमों की हड़ताल के दो बड़े कारण… रुका वेतन जारी न होना: सेवा केंद्रों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स, DSG ऑपरेटर्स, TA, LOR ऑपरेटर्स और सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से रुकी तनख्वाहें अभी तक जारी नहीं की गई हैं। अनसुनी का आरोप: यूनियन का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट और सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। सेवा केंद्रों की हड़ताल से प्रभावित होने वाली प्रमुख सेवाएं सेवा केंद्रों में हड़ताल के कारण जाति प्रमाण पत्र, निवास/डोमिसाइल प्रमाण पत्र, आय व संपत्ति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण व अन्य दस्तावेज नहीं बनेंगे। इसके अलावा जमीन की जमाबंदी और फर्द (Fard) की प्रति निकलवाना, एग्रीमेंट एवं एफिडेविट अटेस्टेशन, स्टाम्प पेपर संबंधी आवेदन, राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना, हटाना या संशोधन कराना, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन) के आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन व नवीनीकरण, वाहनों के आरसी (RC) संबंधी प्राथमिक कार्य, आधार कार्ड अपडेट एवं नया नामांकन कुछ भी नहीं होगा। सीएम व कंपनी मैनेजमेंट का पुतला फूंकेंगे यूनियन ने ऐलान किया है कि वेतन जारी न होने पर वो दो बजे से कामकाज ठप करने के साथ ही सीएम भगवंत मान और कंपनी मैनेजमेंट का पुतला भी फूंकेगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी जिला हेडक्वार्टरों में रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हड़ताल जारी रखनी है या नहीं इस पर भी शाम को फैसला लिया जाएगा। मिनिस्टिरयल स्टाफ की हड़ताल जारी पंजाब स्टेट मिनिस्टिरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल पंजाब भर में दूसरे दिन भी जारी है। डीसी दफ्तर, तहसील दफ्तर, सेहत विभाग, शिक्षा विभाग समेत तमाम विभागों का मिनिस्टिरियल स्टाफ आज भी काम नहीं कर रहा है। यूनियन के कर्मचारी कल अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे और वहां पर होने वाली महारैली में हिस्सा लेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles