spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में लापता युवक की नहर किनारे मिली चप्पल-परना:डूबने की आशंका, नशे की लत और चोरी की आदत से था परेशान




यमुनानगर के रादौर क्षेत्र के भगवानगढ़ गांव का 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों को उसकी चप्पल और परना रादौर नहर की जाल के पास मिले हैं, जिससे उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पिता की शिकायत पर जठलाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। भगवानगढ़ निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा राहुल स्मैक का नशा करता था और चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त रहता था। उन्होंने बताया कि राहुल मंगलवार की रात करीब 10 बजे से घर से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाजू पर राहुल नाम गुदा हुआ है रामदास ने बताया कि परिवार के लोग उसकी तलाश करते हुए रादौर नहर पहुंचे, जहां नहर की जाल के पास राहुल की चप्पल और परना मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सफेद लोअर पहन रखा था। उसकी बाजू पर “राहुल” नाम गुदा हुआ है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। उनका कहना है कि युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है। वहीं नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च भी किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles