spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी एसडीएम ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण:सड़क पर सजाया गया सामान हटाया, नगर परिषद की टीम किया जब्त




हांसी में बुधवार शाम को शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम राजेश खोथ के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने तोशाम चुंगी से पुराना बस स्टैंड होते हुए फिरकी वाली गली मार्केट तक कार्रवाई की। इसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करना था। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैला कूड़ा-कचरा भी साफ किया, जिससे मुख्य बाजार की सड़कें साफ और खुली नजर आईं। इस दौरान नगर परिषद ने कुछ दुकानों का सामान जब्त भी किया। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी अभियान में मौजूद रहे। एसडीएम बोले- त्योहारों पर बढ़ जाती है बाजारों में भीड़ एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर तक सामान सजा देते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो जाता है और बार-बार जाम की स्थिति बनती है। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। एसडीएम ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles