spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

थाने की जमीन पर पालिका अधिकारी और पुलिस आमने-सामने:भिवानी में अधिकारियों में हुई नोकझोंक, काफी देर तक चला हंगामा




भिवानी जिले की सिवानी मंडी में बुधवार को नगर पालिका और पुलिस विभाग पुराना थाना परिसर की जमीन के मालिकाना हक को लेकर आमने-सामने आ गए। जमीन पर अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश केडिया और पार्षदों ने दावा किया कि जिस स्थान पर पुराना पुलिस थाना बना हुआ था, वह भूमि नगर पालिका की संपत्ति है। वहीं, पुलिस विभाग का कहना है कि यह भूमि लंबे समय से उनके कब्जे में है। इस भूमि विवाद को लेकर दोनों विभागों के बीच पहले से ही पत्राचार जारी है। डीएसपी दोनों पक्षों को कराया शांत विवाद की सूचना मिलने पर डीएसपी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और बातचीत के माध्यम से स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद मौके पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रिशाल सिंह ने बताया कि विवादित भूमि को लेकर नगर पालिका और पुलिस विभाग के बीच पत्राचार जारी है। अभी दोनों पक्ष नहीं करेंगे कोई कार्रवाई उन्होंने कहा कि पत्राचार के बाद जो भी निर्णय सामने आएगा, उसी के अनुसार समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। डीएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी है कि मामले का अंतिम निर्णय होने तक पुलिस विभाग विवादित भूमि पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा और नगर पालिका प्रशासन भी वहां किसी प्रकार का कार्य नहीं करेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles