spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब- ASI ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ाई पुलिस गाड़ी,VIDEO:लोगों ने पकड़ा तो बोला- थोड़ी सी पी है, पता नहीं कैसे यहां चढ़ गई




अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास एक पीसीआर पुलिसकर्मी ने अपनी सरकारी वैन रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी शराब के नशे में वाहन चला रहा था और बेकाबू होकर गाड़ी सीधे रेलवे पटरियों पर ले आया। उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया और उसे घर लिया। जब उससे पूछा गया कि पटरियों पर वैन क्यों चढ़ा दी है, तो उसने कहा- बस थोड़ी सी पी रखी है, पता नहीं कैसे यहां गाड़ी चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी और पीसीआर वाहन को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इसके चलते कुछ समय के लिए रेलवे और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय कोई ट्रेन वहां से गुजर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के PHOTOS… पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… ASI को अपने साथ ले गई पुलिस मामले की सूचना मिलते ही अन्नगढ़ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ के शोर के बीच उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया और नशे की हालत में मौजूद पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गए। एडीसीपी बोले- दोषी पाए जाने पर सख्त एक्शन लेंगे वहीं, इस मामले पर एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। यदि एएसआई दोषी पाया जाता है तो विभागीय नियमों के अनुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा- ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles