spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना- होटल रेडिसन ब्लू में NRI से रेप की कोशिश:युवती बोली- पूजा के बहाने न्यूड किया; कहा- तेरे शरीर में 2 भूत, भगा देता हूं




लुधियाना के होटल रेडीसन ब्लू में कनाडा से आई दिल्ली की युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। युवती ने रूम बुक कर भाई के अच्छे भविष्य के लिए पूजा करवाने के लिए एक व्यक्ति को बुलाया। उसने आते ही अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने उसे कहा कि उसके अंदर दो भूत हैं, उन्हें तुरंत बाहर निकालने की जरूरत है। NRI युवती भूत भगाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने भूत भगाने के नाम पर युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसने इसे भूत भगाने की प्रक्रिया बताया। कुछ ही पलों में आरोपी ने युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान उसे न्यूड कर थप्पड़ मारे। युवती ने आरोपी को बमुश्किल रूम से बाहर धकेला और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। युवती के साथ छेड़छाड़ की कहानी सिलसिलेवार जानिए… आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी
थाना सराभा नगर के एसएचओ वरिंदर उप्पल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 79, 127 और 351 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles