spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर हिसार पुलिस अलर्ट:बरवाला- खेड़ी चोपटा- जींद मार्ग किया बंद, तेज आवाज में नहीं बजाया जाएगा डीजे




सावन मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हिसार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि बरवाला-खेड़ी चोपटा-जींद मार्ग पर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए 7 अगस्त से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी। जींद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बरवाला-बनभौरी-उचाना मार्ग, जबकि जींद से आने वाले वाहनों को उचाना-बनभौरी-बरवाला मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए जींद और हांसी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पटाखा साइलेंसर पर लगाया प्रतिबंध पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सड़क की बाईं लेन का ही प्रयोग करें, सभी यातायात नियमों का पालन करें तथा डीजे की ध्वनि और ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। साथ ही यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार, नशीले पदार्थ या मॉडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर वाले वाहनों का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ शिविर संचालकों को भी संबंधित थाना से पूर्व अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर मुख्य सड़क से सुरक्षित दूरी पर लगाए जाएंगे तथा पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्वयंसेवक, प्राथमिक उपचार और अग्निशमन जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। पुलिस ने आम वाहन चालकों से भी अपील की है कि कांवड़ मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें, कांवड़ियों के जत्थों को ओवरटेक करने से बचें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles