spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा:चोरी की 3 बाइक बरामद, 2 सिरसा से चुराई; पहले से NDPS का मामला दर्ज




हिसार में अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चूली कलां निवासी कुलदीप उर्फ घोलू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज है। चौकी प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 3 अगस्त को सुभाष नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर की गई। वीरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाहर गली में खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चोरी की 3 बाइक बरामद की जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों का विश्लेषण किया। इन्हीं के आधार पर आरोपी कुलदीप उर्फ घोलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता की चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने जिला सिरसा के थाना सदर क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के आसपास से 2 अन्य बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वे दोनों बाइक भी बरामद कर लीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल चोरी की 3 बाइक बरामद की हैं। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं और उसकी अन्य वारदातों में संलिप्तता है या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles