spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दसूहा में सरिया लदा ट्राला लूटा, 3 काबू:ड्राइवर को बंधक बना वारदात; कपूरथला-पटियाला के आरोपियों से 16.50 लाख रुपए व वाहन बरामद




होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित कस्बा ऊंची बस्सी के पास हुए एक चर्चित लूटकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी, लूटा गया ट्रॉला तथा बेचे जा चुके सरिए की एवज में मिली 16.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 6 जुलाई को घटित हुई थी। पीड़ित चालक ने बताया कि वह अपने साथी चालक रामू के साथ गाजियाबाद से 40 टन सरिया लादकर लेह-लद्दाख की ओर जा रहा था। जैसे ही वे ऊंची बस्सी के पास पहुंचे, एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चालकों के साथ मारपीट कर उन्हें बंदी बना लिया और सरिए से लदा ट्रॉला छीनकर मौके से फरार हो गए। चालकों ने किसी तरह मदद जुटाकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। दो आरोपियों की की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी मामले की जांच के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनी मिश्रा उर्फ ​​संता व गुरमुख सिंह (दोनों निवासी फगवाड़ा, जिला कपूरथला) तथा भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंडा (निवासी मंगपुर, थाना सदर राजपुरा, जिला पटियाला) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। अदालत से बढ़ा रिमांड, अन्य वारदातों के भी खुलासे होने की उम्मीद थाना प्रमुख दलजीत सिंह और जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य संभावित आपराधिक वारदातों और इनके नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles