spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा की एथेनॉल फैक्ट्री में मशीन पर गिरा युवक:गंभीर घायल, बठिंडा रेफर; यूपी का रहने वाला, वेल्डिंग का काम कर रहा था




सिरसा जिले में डबवाली-कालांवाली रोड पर गांव पन्नीवाला रूलदू स्थित E-20 ग्रीन फ्यूल एथेनॉल फैक्ट्री में वीरवार को वेल्डिंग का काम करते समय अचानक पैर फिसलने से कर्मचारी वेल्डिंग मशीन पर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। फैक्ट्री कर्मियों ने घायल को तुरंत उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। काम करते वक्त पैर फिसला, मशीन पर गिरा घायल की पहचान रोहित पुत्र भाजू राम निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल के भाई अरुण कुमार ने बताया कि उसका भाई रोहित कुमार फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर वेल्डिंग मशीन पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में बठिंडा रेफर डबवाली अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी स्थिति का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए बठिंडा रेफर किया गया। फिलहाल घायल का इलाज बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles