spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में बारिश से 2 मकान ढहे:बुजुर्ग महिला और बच्ची घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर, मलबे में दबा सामान




नूंह जिले के डूंगेजा गांव में गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण 2 मकान ढह गए। इस हादसे में 62 वर्षीय हारूनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 4 साल की एक छोटी बच्ची को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मलबे में दबे दोनों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह से ही लगातार हो रही बारिश से दोनों मकान जर्जर हो गए थे। हादसे के वक्त हारूनी और एक छोटी बच्ची घर के अंदर मौजूद थीं। अचानक दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं और दोनों मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। महिला को मेडिकल कॉलेज किया रेफर घायल हारूनी को तुरंत मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया। सिर, रीढ़ और पैरों में गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और आर्थिक तंगी के कारण कच्चे मकानों की मरम्मत नहीं करा सका था। लगातार बारिश ने मकानों को इतना कमजोर कर दिया कि वे पलभर में धराशायी हो गए। हादसे में परिवार का लाखों रुपए का सामान मलबे में दब गया और उनके सिर से छत भी छिन गई। पास का मकान भी खतरे की जद में इतना ही नहीं, पास स्थित तीसरा मकान भी खतरे की जद में है, जिससे परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित जीवन शुरू कर सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles