spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां:अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल, सांस्कृतिक टीमों का चयन




जींद जिले के नरवाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी कमलदीप राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम जगदीश चंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें, ताकि समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए होगा टीमों का चयन उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को रिहर्सल तथा 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इससे पहले, गठित समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों का चयन किया जाएगा। एसडीएम ने संबंधित विभागों को 13 और 15 अगस्त को समारोह स्थल पर पेयजल, जलपान, बिजली, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सम्मानजनक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। एसडीएम ने दिए समारोह स्थल की साफ सफाई के निर्देश इसके अतिरिक्त, समारोह स्थल की साफ-सफाई, वाहनों की पार्किंग तथा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों, महिलाओं और अन्य गणमान्य नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी, सचिव मार्केट कमेटी पूजा, एसडीओ बिजली विभाग महेश कुमार, जेई सुरेंद्र, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रीटा रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles