![]()
यमुनानगर के सिविल अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में अपनी नवजात बच्ची का इलाज कराने आई एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक अस्पताल के बाथरूम में महिलाओं को नहाते समय चोरी-छिपे देखता था। पहले तो टोकने पर वह भाग गया लेकिन बाद में दूसरी महिला के शोर मचाने पर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े जाने पर आरोपी की हुई पहचान शिकायतकर्ता कांसापुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नवजात बच्ची 12 जुलाई से 30 जुलाई तक सिविल अस्पताल के बच्चों के वार्ड में भर्ती थी। 28 जुलाई को जब वह अस्पताल के बाथरूम में नहाने गई तो एक सरदार युवक उसे ऊपर से झांकते हुए देख रहा था। टोकने पर वह वहां से भाग गया। महिला ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे एक अन्य महिला भी बाथरूम में नहाने गई तो वही युवक उसे भी झांककर देख रहा था। दूसरी महिला के शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। बाद में उसकी पहचान पुष्पिंदर सिंह निवासी सिंगपुरा कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू शिकायत के अनुसार उस समय अस्पताल की स्टाफ नर्सें और अन्य महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं। थाना शहर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच एएसआई शिमला रानी को सौंपी है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link







