![]()
हिसार पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना बरवाला में तैनात एएसआई मांगे राम खौड ने बताया कि 10 जून 2026 को राजधानी कॉलोनी, बरवाला निवासी रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि काली माता मंदिर से अज्ञात व्यक्ति दानपात्र चोरी कर ले गए। दानपात्र में करीब 15 से 20 हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी। सभी हिसार के रहने वाले, कोर्ट में पेश किया जाएगा शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले गौरव उर्फ घोली तथा हरविन्द्र उर्फ पोम्प, निवासी वार्ड नंबर-5, बरवाला को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अब तीसरे आरोपी सचिन पुत्र बलवान, निवासी गांव नंगथला (हिसार) को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बोले- अभियान जारी रहेगा पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Source link







