spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अफीम तस्करी की सूचना पुलिस को देने का शक:कैथल में रिटायर्ड फौजी पर ताबड़तोड़ हमला, गोली मारने की धमकी दी




कैथल के गांव लैंण्डर पीरजादा में अफीम तस्करी की सूचना पुलिस को देने के शक में दो आरोपियों ने एक रिटायर्ड फौजी पर डंडे लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके हाथों की हडि्डयों में फ्रैक्चर आया है। आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने सीवन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरद्वारा में मत्था टेकने के लिए जा रहा था गांव लैंण्डर पीरजादा निवासी गुरनाम सिंह ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है और इस समय खेती बाड़ी का काम करता है। कुछ दिन पहले वह हर रोज की तरह बैहर साहब गुरद्वारा में मत्था टेकने के लिए जा रहा था। जब वह गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाहर निकला तो रास्ते में बूटा सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया और कहने लगा, तूने एक महीना पहले मेरे घर पर और सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा सिंह के मकान पर अफीम बेचने के आरोप में पुलिस की रेड करवाई थी, इसका मजा अब मैं तेरे को चखाता हूं। यह कहकर आरोपी ने सुरेंद्र उर्फ छिंदा सिंह को भी मौके पर बुला लिया। गोली मारने की धमकी दी सुरेंद्र अपने हाथ में डंडा लेकर आया और बूटा सिंह ने उसको सिर व बालों से पकड़ लिया। सुरेंद्र सिहं ने डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सिर, बाजुओं और पसलियों पर डंडे मारे। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे गोली मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस हमले में उसके बाजूओं की हडि्डयों में फ्रैक्चर आया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles