![]()
पंजाब सरकार के सहयोग से धार्मिक नाटक ‘हमारे राम’ का मंचन अब पूरे प्रदेश के 12 शहरों में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। पहले शो का आयोजन मोहाली की एमिटी यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। इस श्रृंखला के तहत प्रदेशभर में 41 शो आयोजित किए जाएंगे। जिन शहरों में नाटक का मंचन होगा, उनमें मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, खन्ना, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। नाटक देखने के लिए दर्शकों को फ्री पास उपलब्ध कराए जाएंगे। पास BookMyShow और सनातन सेवा समिति के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे।
Source link







