spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अमित शाह से की मुलाकात:संगठनात्मक और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा, बोले-उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा




हरियाणा से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों, राष्ट्रहित से जुड़े समसामयिक मुद्दों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, संगठन की भावी रणनीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। ‘अमित शाह के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है’ मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ निर्णय क्षमता और ‘राष्ट्र प्रथम’ की कार्यशैली देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने में अमित शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बराला ने आगे कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलती है। उनका प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख ताकतों में से एक है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। शिष्टाचार भेंट के अंत में सुभाष बराला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शाह के नेतृत्व में संगठन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles