spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला के सकेतड़ी शिव मंदिर पहुंचे CM सैनी:बोले- PM ने किया सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन मास के पहले सोमवार पर पंचकूला के सकेतड़ी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन और भगवान शिव के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाए। समाज और परिवार की खुशहाली के लिए नशामुक्ति बेहद जरूरी है। सांस्कृतिक विरासत पर गर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनर्जागरण का कार्य तेज गति से हुआ है। आज देश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर रहा है और धार्मिक स्थलों का विकास भी तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महीना आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट को दी बधाई कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को पूरा सहयोग मिलता रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles