spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में महिला का चिट्टा बेचते का VIDEO:तराजू पर नशा तोला, नोट गिने; खरीदार से बोली- पैसे कम हैं, पुलिस ने गिरफ्तार की




बठिंडा में महिला का चिट्टा (हेरोइन) बेचते का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला तराजू पर चिट्टा तोलती और नोट गिनती नजर आई रही है। इस दौरान उसने चिट्‌टा खरीदने आए शख्स से कहा कि पैसे कम हैं। वीडियो में महिला के साथ 5 से 6 शख्स दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला लंबे समय से इलाके में चिट्टा बेचने का धंधा कर रही थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि महिला के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles