spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रभारी- प्रदेशाध्यक्ष के सामने दिखी रेवाड़ी कांग्रेस की गुटबाजी, VIDEO:पूर्व मंत्री अपना-बेटे का फोटो ना होने पर हुए भावुक ; जिलाध्यक्ष बोले- प्रिंटिंग मिस्टेक




रेवाड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के सामने शनिवार देर शाम एक बार फिर गुटबाजी सामने आई। जिम्मखाना क्लब में हुए जिला शहरी कांग्रेस के कार्यक्रम में लगे पोस्टरों से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और उनके बेटे पूर्व विधायक चिरंजीव राव के फोटो नहीं लगाए गए। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री भावुक हो गए। प्रदेशाध्यक्ष ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। ग्रामीण जिला अध्यक्ष अपना पक्ष रखने के लिए खड़े हो गए। प्रदेश प्रभारी ने उन्हें रविवार को होने वाली ग्रामीण इकाई की बैठक तक इंतजार करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने अब तक अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताना जारी रखा। हालांकि पूर्व मंत्री और जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने ऐसा कुछ भी होने से इंकार किया है। कई कार्यक्रमों में नहीं थे हमारे फोटो पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक का फोटो नहीं होने का जवाब ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने दिया। कई कार्यक्रम हुए, जिनमें जिला अध्यक्षों के फोटो नहीं थे। हमने सीनियर नेताओं को फोन करके कहा, कि भाई साहब ये क्या हो रहा है, जवाब मिला, ये हमने नहीं लगाए। उसके बाद हमने कोई भी कार्यक्रम किया, हरीश सैनी जी कह रहे हैं, इन्होंने कहा.., आप बताओ मैंने कितनी बार फोन किया। कितनी बार मैसेज दिया आए आएं और आप आते हो। पीसीसी और एआईसीसी से जो प्रोग्राम आए, उससे आज तक मैने 24 प्रोग्राम किए। सारी बातों पर विराम लगाकर अब मैं एसआईआर की बात करूंगा। हमने बड़े ब्लॉक में 11 मीटिंग की। इनमें मेरे आदरणीय नेता, कप्तान साहब….। ज्ञानी राम और दीवान सिंह चौहान भिड़े पोस्टरों से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव के फोटो का विवाद की गूंज मंच से दूर बंद कमरे में भी सुनाई दिया। धारूहेड़ा नगर पालिका से कांग्रेस उम्मीदवार रही कुमारी राज के पति ज्ञानी राम कमरे में दीवान सिंह चौहान से भिड़ गए। फोटो हटाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए खरी-खरी सुनाई। दीवान सिंह ने इसके जवाब में कहा कि क्या मेरा फोटो लगा है। दोनों के एक दूसरे से बहस करते हुए तीन वीडियो सामने आए हैं। तीन दिन में 3 अलग- अलग प्रदर्शन इससे पहले पिछले माह दिल्ली के जंतर मंतर पर चले धरना प्रदर्शन के दौरान भी कांग्रेस धड़ों में बंटी नजर आई। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के प्रदर्शनों में शामिल होने की बजाय दोनों जिला अध्यक्षों ने अलग से प्रदर्शन किया। शाम को कैंडल मार्च अलग-अलग जगह किए। निकाय चुनाव में पत्नी निहारिका की हार के बाद शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी ने पार्टी नेताओं पर साथ नहीं देने के आरोप लगाकर पहली बार पार्टी की गुटबाजी को उजागर किया था। जिला अध्यक्ष बोले- सब ऑल इज वेल ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कैप्टन अजय यादव पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और हमारे आदरणीय हैं। प्रिंटिंग मिस्टेक से ऐसा हुआ है, कई बार हमारे फोटो भी नहीं लग पाए। पार्टी में सबकुछ सही है और सभी एकजुटता से संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ पोस्टरों में नहीं थे हमारे फोटो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हम सब कांग्रेस के सिपाही है। मैनें पार्टी के मंच पर अपनी बात रखी है। कुछ पोस्टरों में मेरी और चिरंजीव की फोटो नहीं थी। कई बार ऐसा हो जाता है और इसमे नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष आज कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह रविवार को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी के बाद रेवाड़ी विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। दोपहर को कोसली और बावल विधानसभा के सीनियर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles