spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांवड़ यात्रा को लेकर DC-SP ने सड़कों का निरीक्षण किया:पानीपत में असंध रोड के गड्ढे 2 दिन में भरने के निर्देश; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी




कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानीपत जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।शनिवार दोपहर बाद DC डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और SP भूपेंद्र सिंह ने जाटल रोड स्थित देशराज चौक से असंध मार्ग तक व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सड़क की भौतिक स्थिति, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कड़े लहजे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। दो दिन का अल्टीमेटम- गड्ढे भरें, वरना तय होगी जवाबदेही DC डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर असंध मार्ग पर मौजूद सभी छोटे-बड़े गड्ढों को हर हाल में भरकर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा, कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी सड़क पर गड्ढा, अवरोध या अन्य तकनीकी कमी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। 2 दिन बाद फिर करेंगे रोड का निरीक्षण उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतर-विभागीय समन्वय के साथ काम पूरा करें। यदि कार्यों में जरा सी भी लापरवाही या देरी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दो दिन बाद वे असंध रोड के नारा नाके तक दोबारा निरीक्षण करेंगे। यदि उस दौरान कोई कमी पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डाक कांवड़ के लिए कच्चे रास्ते बंद के निर्देश सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए SP भूपेंद्र सिंह ने देशराज चौक से असंध मार्ग के बीच आने वाले सभी अप्रमाणिक/कच्चे रास्तों को अस्थायी रूप से तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि तीव्र गति से आने-जाने वाली डाक कांवड़ के मार्ग में कोई अचानक बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा, एसपी ने असंध मार्ग के दोनों किनारों पर नीचे तक झुकी हुई पेड़ों की टहनियों और शाखाओं की तत्काल छंटाई कराने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों और बड़े वाहनों की सुरक्षित आवाजाही बनी रहे और कोई दुर्घटना न हो। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों और ट्रैफिक व्यवस्था में रत्ती भर भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने पॉइंट पर मुस्तैद रहेगा। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि हर कांवड़िया पूरी सुरक्षा, सम्मान और बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंचे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles