spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में सड़क पर बेहोश मिली विवाहिता:बोलीं-पति और सास-ससुर ने मारपीट की, पिता से डेढ़ लाख रुपए लाने को कहा




पानीपत जिले के बलाना गांव की एक विवाहिता मंगलवार दोपहर बाद नौल्था के पास ब्राह्मण माजरा रोड पर बेहोशी की हालत में मिली। राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश आया। उसने अपनी पहचान बलाना गांव निवासी काफ़ी के रूप में बताई। काफ़ी ने बताया कि उसकी शादी करीब सवा 2 साल पहले काबडी रोड, अर्जुन नगर में हुई थी। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचना दी और उन्हें अस्पताल बुलाया। पति, सास और ससुर ने मारपीट कर घर से निकाला काफ़ी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26-27 मई की रात को उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। पति ने उससे अपने पिता से डेढ़ लाख रुपए लाने की मांग की थी और कहा था कि जब तक पैसे नहीं आएंगे, उसे घर में नहीं घुसने दिया जाएगा। महिला ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट की गई थी। पूर्व में पंचायती तौर पर उसके पिता ने ससुराल वालों को 50 हजार रुपए दिए थे। लेकिन उनका मन नहीं भरा। उन्होंने डेढ़ लाख रुपए और लाने की मांग की। 27 मई को थाना इसराना में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें 50 हाजर रुपए दिए जाने की बात साबित हुई और समझौता हो गया था। घर से डेढ़ लाख रुपए लाने को कहा समझौते के बाद काफ़ी को अर्जुन नगर ले जाया गया, जहां उसी रात फिर उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया कि मंगलवार, 2 जून को उसे भूखी-प्यासी हालत में पैदल ही घर से निकाल दिया गया था। आज दोपहर बाद जब वह नौल्था गांव पहुंची तो उसे चक्कर आया और वह सड़क किनारे गिर गई। काफ़ी के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles