![]()
फतेहाबाद जिले में टोहाना के गांव लोहाखेड़ा में सोमवार को खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रामनिवास सुबह खेत में काम करने गए थे। खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर के पास वे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लगा। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई और रामनिवास को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 4 बेटियों का पिता था मृतक रामनिवास रामनिवास मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और 4 बेटियां हैं, जिनमें से 3 विवाहित हैं और सबसे छोटी बेटी अविवाहित है। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
टोहाना में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा; 4 बेटियों का पिता था







