spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम लूट कांड में 4 बांग्लादेशियों को पकड़ा:वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; परिवार को बंधक बनाकर ले गए थे कैश-जेवर




गुरुग्राम पुलिस ने पालम विहार में परिवार को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा किया है। इस मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं यह घटना 4 जून की रात पालम विहार के सेक्टर-23 में हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 अज्ञात बदमाश उनके मकान की पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुस आए थे। बदमाशों ने शिकायतकर्ता की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया था। आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटा आरोपियों ने परिवार से सोने-हीरे के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में पालम विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को बजघेड़ा अंडरपास के पास द्वारका रोड से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल अरमान और मोहम्मद मामन के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अंडरपास में कूद गए थे, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सभी आरोपी बांग्लादेश के निवासी पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पहले बड़े मकानों की रेकी करते थे और फिर चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। ये सभी आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं और वारदात के बाद वापस भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया। इन पर चोरी, डकैती, हत्या और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजे अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने मोहम्मद खैरुल शेख उर्फ अरमान और मोहम्मद मामुन को दोबारा गिरफ्तार किया। इसके बाद 14 जून को 4 अन्य आरोपियों कलीम उर्फ असलम, जावेद उर्फ राजा, मोहम्मद रज्जा उर्फ सानु और मोहम्मद आलमगीर को भी गिरफ्तार किया गया। जावेद की कार का इस्तेमाल वारदात में किया गया था, जबकि कुछ आरोपी बाहर रेकी कर रहे थे और अन्य घर के अंदर घुसे थे। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles