spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिमला में स्कूल संचालिका हत्याकांड की गुत्थी सुलझी:शूटर रोहतक से गिरफ्तार, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी साझा करेगी




शिमला पुलिस ने संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की गुच्छी को सुलझा दिया है। ASP शिमला अभिषेक ने शिमला में सोमवार शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों शूटर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कल शिमला लाया जाएगा और कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि हत्या के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से विभिन्न भौतिक एवं जैविक साक्ष्य एकत्रित किए।
अभिषेक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के विभिन्न पहलुओं के विश्लेषण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए, सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा डिजिटल साक्ष्यों का भी परीक्षण किया गया। पहचान छिपाने को हरियाणा नंबर की गाड़ी में HP का नंबर लगाया इनकी जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी जो हरियाणा राज्य से हैं, एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में शिमला आए थे। अपनी पहचान छिपाने एवं पुलिस निगरानी से बचने के लिए इन दोनों आरोपियों ने अपना हरियाणा नंबर के वाहन पर हिमाचल प्रदेश का फर्जी पंजीकृत नंबर एचपी-10 सीरीज लगाया था। हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उक्त वाहन की वास्तविक पहचान स्थापित की गई तथा आरोपियों तक पहचान बनाई गई। आज एक विशेष अभियान के दौरान शिमला पुलिस ने रोहतक हरियाणा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में हरियाणा झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा खल निवासी दीपक (25) को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों से घटना में इस्तेमाल दो पिस्तौल भी बरामद की गई। इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी जांच जारी है। सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषों के विरुद्ध पहले से भी गंभीर अपराध के केस दर्ज है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles