spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में पत्नी-प्रेमी से प्रताड़ित होकर दी जान:भाई का आरोप- एक साल से भाभी का चल रहा था प्रेम संबंध, विरोध करने पर करती थी प्रताडि़त




मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के तहत आते एक गांव में मानसिक उत्पीड़न और बदनामी के डर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों और उनके द्वारा दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई का आरोप: एक साल से चल रहा था अवैध संबंध गांव माहलां खुर्द निवासी शिकायतकर्ता चंद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मंदर सिंह (50 वर्ष) की शादी करीब 25-30 साल पहले मनप्रीत कौर (45 वर्ष) से हुई थी। दोनों के चार बच्चे तीन बेटियां और एक बेटा हैं। शिकायत के अनुसार, पिछले करीब एक साल से मनप्रीत कौर के गांव माहलां कलां के रहने वाले जस्सा सिंह के साथ अवैध संबंध थे। मंदर सिंह इस बात का लगातार विरोध करता था, जिसके कारण वह काफी समय से गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था। विरोध करने पर करते थे प्रताड़ित भाई का आरोप है कि जब भी मंदर सिंह अपनी पत्नी को जस्सा सिंह से दूर रहने को कहता, तो मनप्रीत कौर और जस्सा सिंह मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते और धमकियां देते थे। इस रोज-रोज के उत्पीड़न और समाज में बदनामी के डर से मंदर सिंह डिप्रेशन (अवसाद) में चला गया। इसी से तंग आकर उसने 13 जून को आत्मघाती कदम उठा लिया। आरोपी जस्सा सिंह भी है 4 बच्चों का पिता पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जस्सा सिंह खुद शादीशुदा है और उसके भी चार बच्चे हैं। जस्सा और मनप्रीत कौर दोनों एक साथ मजदूरी का काम करने जाते थे, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। थाना बाघापुराना के एएसआई सुरजीत सिंह का कहना है कि बयानों के आधार पर आरोपी पत्नी मनप्रीत कौर और प्रेमी जस्सा सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles