spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं आप MLA माणूके की राइस मिल पर रेड:गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर बढ़ाया जा रहा था वजन; पाइप छोड़कर कर्मचारी फरार




जगराओं में विधायक सरबजीत कौर माणूके ने मंगलवार देर रात जीटी रोड स्थित गुरु तेग बहादुर राइस मिल पर रेड की। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। विधायक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मिल में रखी सरकारी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर उनका वजन बढ़ाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने मार्केट कमेटी हठूर के चेयरमैन कर्मजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। विधायक का दावा है कि जब वे राइस मिल पहुंचीं, तो गेहूं की बोरियों पर पाइप के जरिए पानी डाला जा रहा था। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद लोग पाइप छोड़कर फरार हो गए। विशेष ट्रेन से भेजना था गेहूं सूत्रों के अनुसार, बुधवार को एक विशेष ट्रेन से गेहूं भेजे जाने से पहले उसका वजन बढ़ाने के लिए यह कथित खेल खेला जा रहा था। विधायक मानुके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी और थाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सरकारी गेहूं की बोरियों को पानी डालकर गीला करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शेलर मालिक, कर्मचारी या सरकारी अधिकारी की संलिप्तता पर होगी कार्रवाई मौके पर मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि संबंधित गेहूं वेयरहाउस एजेंसी द्वारा मिल में भंडारित किया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी शेलर मालिक, कर्मचारी या सरकारी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शेलर के मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंचा। वजन बढ़ाने के लालच में इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ विधायक ने इस बात पर चिंता जताई कि यह गेहूं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रखा गया है, लेकिन वजन बढ़ाने के लालच में इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी लगने के बाद गेहूं खराब हो सकती है और वितरण तक पहुंचते-पहुंचते इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles