spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में रोड की खस्ताहालत पर प्रदर्शन:इलेक्शन का लोग कर चुके बहिष्कार; टेंडर जारी होने के बाद भी निर्माण नहीं शुरू




पठानकोट के सुजानपुर-जुग्याल रोड की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने रानीपुर अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से सड़क का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने की मांग की। सरपंच बलविंदर सिंह मक्खन ने बताया कि सड़क से उड़ने वाले पत्थरों के कारण दुकानदारों को लगातार नुकसान हो रहा है। कारोबारी कुलविंदर सिंह की दुकान का टफन दो बार, सैलून संचालक ऋषि की दुकान का टफन चार बार और गुरदीप सिंह (गग्गू) की दुकान का टफन 3 बार टूट चुका है। हाल ही में कुलविंदर सिंह की दुकान का टफन एक बार फिर सड़क से उछले पत्थर से टूट गया। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि यदि ये पत्थर किसी राहगीर या दुकानदार को लगते तो गंभीर हादसा हो सकता था। सरपंच बलविंदर सिंह मक्खन ने बताया कि कई पंचायतों के प्रतिनिधि वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान वोट बहिष्कार का कदम भी उठाया था, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हादसों के खतरे के बीच यात्रा करने को मजबूर लोग लोगों ने यह भी बताया कि सड़क का टेंडर जारी होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर इसका श्रेय लिया था। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविकता यह है कि लोग आज भी टूटी सड़क, उड़ते पत्थरों और हादसों के खतरे के बीच यात्रा करने को मजबूर हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles