![]()
नारनौल निवासी मनीष मित्तल को हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल पंचकूला का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार मनीष मित्तल को हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद की गई है। मनीष मित्तल इससे पहले भाजपा के सह सचिव रह चुके मनीष मित्तल हरियाणा भाजपा के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बहुत ही करीबी हैं। फिलहाल हरियाणा ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। आरती राव ने की सिफारिश बताया जा रहा है कि मनीष मित्तल की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उनके नाम की सिफारिश मुख्यमंत्री से की तथा उनकी नियुक्ति के लिए अड़ी रही। जिसके चलते मनीष मित्तल को रजिस्ट्रार बनाया गया है। सुमिता मिश्रा ने जारी किया पत्र स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा (आईएएस) की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को भी नियुक्ति की जानकारी भेजी गई है। आदेश की प्रतिलिपि प्रधान महालेखाकार हरियाणा, हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है। जिले में खुशी की लहर मनीष मित्तल की नियुक्ति से नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मनीष मित्तल फिलहाल हार्ट की समस्या के चलते अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेतांदा में चल रहा है। जिसके चलते वे गुरुग्राम में ही रह कर अपना इलाज करा रहे हैं।
Source link
मनीष मित्तल बने हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार:नारनौल के रहने वाले, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की सिफारिश, भाजपा प्रदेश सचिव रह चुके







