spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में SIR को लेकर कांग्रेस अलर्ट:एक्शन-मॉनिटरिंग कमेटी बनाई; 4 MLA को जिम्मेदारी, रेगुलर मीटिंग करेंगे, 2 पूर्व मंत्री भी




हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने प्रदेश में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR of Electoral Rolls) अभियान की निगरानी के लिए एक एक्शन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति जिला स्तर पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करेगी और संबंधित अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखेगी। एचपीसीसी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार समिति के सदस्यों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…
नियमित बैठकें करने के निर्देश आदेश में कहा गया है कि समिति के सभी सदस्य अपने-अपने आवंटित जिलों में बीएलए-1 और बीएलए-2 के साथ नियमित बैठकें करेंगे तथा आवश्यकता अनुसार पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, अनियमितता या पात्र मतदाताओं के नाम छूटने जैसी शिकायतों का समय रहते समाधान हो। कांग्रेस का फोकस चुनावी तैयारियों पर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। पार्टी चाहती है कि उसके संगठनात्मक प्रतिनिधि जिला स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निगरानी करें और संभावित गड़बड़ियों को समय रहते उठाएं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles