spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ लेक पर मनमाने ढंग से खाना डालने पर रोक:नगर निगम ने फाइनल किए 8 फीडिंग प्वाइंट, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई




चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना लेक पर अब आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं को कहीं भी खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। नगर निगम (एमसी) ने लेक परिसर में कम्युनिटी एनिमल्स के लिए 8 निर्धारित फीडिंग प्वाइंट्स को अंतिम मंजूरी दे दी है। अब डॉग लवर्स और पशु प्रेमियों को केवल इन्हीं चिन्हित स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराना होगा। नगर निगम का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य लेक परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पशुओं के लिए व्यवस्थित भोजन व्यवस्था तैयार करना है। 15 दिन तक मांगे गए थे सुझाव और आपत्तियां नगर निगम ने 19 मई को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सुखना लेक में प्रस्तावित फीडिंग प्वाइंट्स को लेकर आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। इसके लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन की ओर से कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासन ने प्रस्तावित सभी स्थानों को बिना किसी बदलाव के अंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया। गंदगी और सुरक्षा को लेकर उठ रहे थे सवाल सुखना लेक पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते मौजूद हैं। कई पशु प्रेमी और पर्यटक लेक के वॉक-वे, गार्डन और खुले क्षेत्रों में कहीं भी खाना डाल देते थे। इससे एक ओर जहां लेक परिसर में गंदगी फैलती थी, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही थीं। कई बार भोजन के लिए एकत्रित होने वाले कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर निगम का मानना है कि निर्धारित फीडिंग प्वाइंट्स बनने से पशुओं को भोजन भी मिलता रहेगा और अव्यवस्था पर भी नियंत्रण रहेगा। शहर में पहले से हैं 250 से ज्यादा फीडिंग प्वाइंट नगर निगम इससे पहले शहर के विभिन्न सेक्टरों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के सहयोग से 250 से अधिक डॉग फीडिंग प्वाइंट्स निर्धारित कर चुका है। इन स्थानों के अलावा सार्वजनिक जगहों पर भोजन डालने पर पहले से ही रोक लागू है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कई लोग नियमों की अनदेखी कर मनमाने स्थानों पर भोजन डालते हैं, जिससे विवाद और गंदगी की स्थिति पैदा होती है। नियमों का पालन करने की अपील नगर निगम ने पशु प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित फीडिंग प्वाइंट्स का ही उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि इससे सुखना लेक की स्वच्छता, सुंदरता और पर्यटकों की सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
सुखना लेक पर ये होंगे अधिकृत फीडिंग प्वाइंट



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles