![]()
करनाल में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में तीन अलग-अलग जगहों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों और डीपीसी को तोड़ा गया। साथ ही सालवन रोड पर बने एक अवैध ढाबे को भी गिराया गया। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि पहली कार्रवाई सालवन रोड पर की गई। यहां करीब 3 एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनाई गई सभी पक्की सड़कों को तोड़ दिया। इसके साथ ही यहां बने अन्य अवैध निर्माणों को भी हटाया गया। कॉलोनी में कच्ची सड़कें व डीपीसी तोड़ी दूसरी कार्रवाई सफीदों रोड पर की गई, जहां लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की गई थी। इस कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों और डीपीसी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। आधा एकड़ में बनी कॉलोनी भी नहीं बची तीसरी कार्रवाई असंध बाईपास के पास तहसील की बैक साइड में की गई। यहां करीब 0.5 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनी सभी डीपीसी को तोड़ दिया। इसके अलावा सालवन रोड पर बने एक अवैध ढाबे को भी गिराया गया। अवैध निर्माण करने वालों पर लगातार कार्रवाई जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। लोगों से अपील- वैध कॉलोनियों में ही खरीदें प्लॉट प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी डीलर के झांसे में न आएं और केवल वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें। वहीं डीलरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस लेकर ही कॉलोनी विकसित करें। प्रशासन ने साफ किया कि अवैध निर्माणों पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
Source link
करनाल में 7.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:सड़कें और डीपीसी तोड़ी, अवैध ढाबा भी गिराया; लोगों को सलाह







