![]()
पानीपत जिले के समालखा में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने एक युवक को 5 किलो 26 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के दतौली गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे समालखा बस अड्डे के पास से पकड़ा, जहां वह गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि गुरुवार शाम को उनकी टीम समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि समालखा के नए बस अड्डे के पास एक युवक पीठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख भागने की कोशिश पुलिस टीम को देखकर सामने खड़ा युवक तेजी से चलने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दतौली, सोनीपत निवासी सुनील के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में पुलिस ने युवक के पीठू बैग की तलाशी ली, जिसमें पॉलिथीन में पैक गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन 5 किलो 26 ग्राम पाया गया। 4 दिन पहले 12 किलो गांजा खरीदा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सुनील ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लिए तीन-चार दिन पहले सोनीपत में एक युवक से 12 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा उसने राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था। आरोपी ने बताया कि वह बुधवार को बचे हुए 5 किलो 26 ग्राम गांजा को समालखा और आसपास के क्षेत्र में बेचने आया था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी और नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी।
Source link
समालखा में 5 किलो गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार:ग्राहक की तलाश में घूम रहा था; सूचना पर पुलिस ने दबोचा







