spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू में 6 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण शुरू:नगरपालिका प्रधान ने किया शुभारंभ; नई सड़कें भी बनाई जा रही




भिवानी जिले के लोहारू शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को पुराने शहर स्थित खटिकान चौपाल में नगरपालिका प्रधान ने वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि रामबीर के वार्ड में बनने वाले एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण भी किया गया। नगरपालिका की योजना के अनुसार, खटिकान चौपाल के अतिरिक्त श्मशान भूमि, सुभाष ढाणी और लोको कॉलोनी में भी सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इन चारों परियोजनाओं पर अनुमानित 20 लाख रुपए की लागत आएगी। सड़कों की मरम्मत की जा रही इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान ने बताया कि लोहारू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए नगरपालिका लगातार प्रयासरत है। स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शहर में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बरसाती नाले का निर्माण कार्य प्रगति पर है, सड़कों की मरम्मत की जा रही है और आवश्यकतानुसार नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं। लंबे समय से थी लोगों की मांग प्रधान ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की मांग की जा रही थी। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर दौलतराम सोलंकी, बाबूलाल बड़सीवाल सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles