हरियाणा के शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 15 जून से ऑनलाइन स्व-नामांकन (Self Nomination) पोर्टल खोल दिया है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई
.
शिक्षा विभागों को पत्र जारी कर पुरस्कार प्रक्रिया को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने और चयन समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह पुरस्कार उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

अब जानिए पुरस्कार के लिए नियम व पूरी प्रक्रिया:::
- 10 साल की सेवा वाले शिक्षक ही होंगे पात्र : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नियमित शिक्षक और प्रधानाचार्य आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित सेवा आवश्यक है। संविदा शिक्षक और शिक्षा मित्र पात्र नहीं होंगे। वहीं, ट्यूशन करने वाले शिक्षक भी पुरस्कार के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
- नवाचार और प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन: चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के साथ शिक्षकों को अपने कार्यों का पोर्टफोलियो, दस्तावेज, फोटो, वीडियो और अन्य प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। मूल्यांकन में 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 10 अंक वस्तुनिष्ठ मानदंडों और 90 अंक शिक्षण नवाचार, तकनीक के उपयोग, सामुदायिक सहभागिता, मेंटरशिप और विद्यालय प्रबंधन में योगदान जैसे प्रदर्शन आधारित मानकों पर दिए जाएंगे।
- जिला से राष्ट्रीय स्तर तक चलेगी चयन प्रक्रिया: सबसे पहले जिला चयन समिति आवेदन की जांच करेगी और अधिकतम तीन नाम राज्य चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय जूरी को भेजे जाएंगे। अंतिम चयन स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी करेगी, जो पूरे देश से अधिकतम 50 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुनेगी।
- हरियाणा से अधिकतम 3 नाम भेजे जाएंगे: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हरियाणा को अधिकतम तीन नामांकन भेजने की अनुमति दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से कुल 154 नामांकन राष्ट्रीय जूरी के समक्ष पहुंचेंगे।







