![]()
चंडीगढ़ के डीसी परीक्षा की तैयारियाें का जायजा लेते हुए।
चंडीगढ़ में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के लिए शहर में सात केंद्र बनाए गए हैं। डीसी निशांत यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लि
.
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों की दो स्तर पर जांच होगी। पहली जांच पुलिस द्वारा की जाएगी, जबकि दूसरी जांच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नियुक्त एक पेशेवर एजेंसी करेगी। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी है। साथ ही उम्मीदवारों से परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।
3800 स्टूडेंट्स होंगे अपीयर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 3,800 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के लिए चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न पत्रों सहित गोपनीय परीक्षा सामग्री को निर्धारित बैंकों से परीक्षा केंद्रों तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और संबंधित केंद्र अधीक्षकों की कड़ी निगरानी में पहुंचाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
नकल रोकने और निगरानी के कड़े इंतजाम:
परीक्षा के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या मोबाइल डिवाइस तथा अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच दो चरणों में होगी। पहली जांच पुलिस द्वारा की जाएगी, जबकि दूसरी जांच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नियुक्त एक पेशेवर एजेंसी करेगी।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पीने के पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, वेंटिलेशन और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीसी ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।







