spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

NEET-2026 Faridabad Security | 500+ Jawans Deployed, 19 Centres


परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीसीपी पुलिस एनआईटी उत्तम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

फरीदाबाद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के लिए 19 सेंटर बनाए गए है। जिन पर 21 जून को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन सेंटरो पर 500 से अधिकपुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी। हर केन्द्र पर 10 पुरूष व तीन महिला पुलिस कर्मचारियों

.

ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग की जाएगी

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग की जाएगी। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डीसीपी पुलिस एनआईटी उत्तम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रत्येक केंद्र पर तीन ट्रैफिक कर्मी अलग से तैनात रहेंगे। इस प्रकार हर परीक्षा केंद्र पर कुल 13 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

सेंटरो पर 500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी।

सेंटरो पर 500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी।

ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग की जाएगी

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल, बल्लभगढ़ और एनआईटी जोन में एक-एक पुलिस प्लाटून रिजर्व रखी गई है। जरूरत पड़ने पर इन बलों को तुरंत तैनात किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी

परीक्षा के दौरान नकल गिरोहों और परीक्षा माफियाओं पर नजर रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, कोचिंग सेंटर, लॉज, साइबर कैफे और अन्य संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ट्रैफिक के लोकर विशेष तैयारी

डीसीपी पुलिस एनआईटी उत्तम ने जानकराी देते हुए बताया कि, दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर, पलवल-फरीदाबाद मार्ग, मांगर-पाली बॉर्डर और शूटिंग रेंज बॉर्डर सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिले के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर भी यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल लगाया गया है।

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर परिधि के भीतर किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles