spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत पुलिस ने बाजारों में किया पैदल गश्त:गाड़ियों की तलाशी, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग, पुलिस आयुक्त के सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश




सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह के नेतृत्व में सोनीपत पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त अभियान जारी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनीपत शहर में सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सोनीपत शहर के विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौकों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं, साथ ही लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुन रही हैं। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना लक्ष्य : पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसका लक्ष्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, जिससे अपराधियों और शरारती तत्वों में पुलिस का भय बना हुआ है। संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना देने की अपील सोनीपत पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधमुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सोनीपत पुलिस का लक्ष्य आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त और बेहतर कानून व्यवस्था वाला वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिलेभर में पैदल गश्त, नाकाबंदी, वाहन चेकिंग और अन्य सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles