spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab CM Bhagwant Mann Honors UPSC Success Students



UPSC पास करने वाले छात्रों का सम्मान करते CM मान।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (15 जून) UPSC परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पेरेंट्स भी मौजूद रहे। यह सम्मान समारोह पंजाब भवन में आयोजित किया गया।

.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पंजाब के कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। पटियाला जिले के नाभा की रहने वाली सिमरनदीप कौर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15 हासिल कर पंजाब में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। किसान परिवार से संबंध रखने वाली सिमरनदीप प्रदेश की टॉपर बनीं।

पटियाला जिले के राजपुरा की रसनीत कौर ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में AIR 51 हासिल की। बिजली लाइनमैन की बेटी रसनीत ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। वहीं फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह मसोण ने AIR 76 प्राप्त की। पंजाब सहकारिता विभाग में ग्रेड-बी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सुनावरदीप को तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली।

मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम से तैयारी की थी

इसके अलावा बठिंडा की नवनीत कौर ने AIR 111, फाजिल्का की आकृति सिंगला ने AIR 122 और कपूरथला जिले के फगवाड़ा के सिदक सिंह ने AIR 157 हासिल की। सिदक सिंह ने अपने छठे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। जालंधर की आरुषि ने AIR 184 प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम से तैयारी की थी।

जसकरन सिंह ने AIR 240 हासिल की

वहीं लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के भम्मादी गांव के जसकरन सिंह ने AIR 240 हासिल की। मोहाली की कृतिक चौधरी ने इस साल की यूपीएससी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 312वीं रैंक हासिल किया। कृतिका के पिता, राजीव कुमार गुर्जर, पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा और अनुशासन पर जोर दिया, जिससे कृतिक को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिली।

परीक्षा कठिन होने के साथ मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण

कृतिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यूपीएससी परीक्षा कठिन होने के साथ मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने होशियारपुर के लार्सन सिंगला ने AIR 936 प्राप्त की। वे वर्तमान में पंजाब में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles