spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सुरजेवाला पर निशाना:बोलीं-सुरजेवाला मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएं, कोरे बयान दे रहे




कैथल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाए बिना केवल बातें करते हैं। वे महंगाई पर कोरे बयान ही देते हैं। महंगाई, फ्यूल और दवाओं के दाम में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि वैश्विक युद्ध की स्थिति में पूरा विश्व आज महंगाई से लड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा ने ही देश को संभाला हुआ है। अर्चना गुप्ता सोमवार को कैथल के वृंदावन गार्डन में भाजपा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंची थी। भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसका जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में पुरुष व महिला कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला आयोग अध्यक्ष को हटाने पर बोलीं-परिवर्तन संसार का नियम कुरुक्षेत्र में डॉक्टर द्वारा किशोरी से रेप की घटना के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम हैं। रेनू भाटिया भाजपा की मजबूत और संवेदनशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जो एक्शन लेना चाहिए था, वह लिया। आरोपी डॉक्टर को तुंरत जेल करवाई। वे सवा चार साल से अपने पद पर सेवाएं दे रहीं थीं। मेरा मानना है कि अलग-अलग कार्यकर्ताओं को पदों पर सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। इसी कारण उनका इस्तीफा लिया गया। कहा-पंजाब की तरह गुहला में फैल रहा नशा अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब में लगातार नशा फैल रहा है, वैसे ही कैथल के गुहला क्षेत्र में भी नशा लगातार बढ़ रहा है। इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि नशा तस्करों के बारे में सरकार को बताएं, ताकि तस्करों पर कड़ा एक्शन लिया जा सके। कार्यकर्ताओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ेंगे प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यकर्ताओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। जहां पर पार्टी का काम कम है, वहां पर काम बढ़ाया जाएगा। कैथल में भाजपा ने तीन विधानसभाएं हारी हैं। ऐसे में अब पार्टी को मजबूत कर उन सभी विधानसभाओं को जीतने का प्रयास किया जाएगा। उनको पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसको देखते हुए नई ऊर्जा को पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर है, वहां और ज्यादा मेहनत से कार्य किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles