spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणावी सिंगर का आयोग की पूर्व चेयरपर्सन पर तंज:रॉकी मित्तल बोले- TRP के चक्कर में दबा बेटी का मुद्दा, जांच के बाद होनी थी FIR



हरियाणा के कुरुक्षेत्र में LNJP अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग से रेप मामले को लेकर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल भी बोल पड़े। उन्होंने राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेणु भाटिया पर निशाना साधा है। इस मामले में पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने की बजाय नर्सिंग स्टाफ और चेयरपर्सन का विवाद ज्यादा चर्चा में आ गया। इससे असली मुद्दा पीछे छूट गया। रॉकी मित्तल ने जारी वीडियो में कहा कि डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन जब कोई डॉक्टर ही आरोपी बन जाए तो लोगों का भरोसा टूटता है। इस मामले में सबसे पहले यह देखा जाना चाहिए था कि अस्पताल में उस समय किस-किस की ड्यूटी थी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। TRP के चक्कर में भटका मामला मित्तल ने आरोप लगाया कि TRP और सोशल मीडिया की चर्चा में पीड़िता का दर्द दब गया। लोगों का ध्यान इस बात पर ज्यादा रहा कि किसने क्या कहा और किसका किससे विवाद हुआ, जबकि सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह था कि पीड़िता को न्याय कैसे मिलेगा और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। डॉक्टर को फिर नौकरी पर रखने की जांच हो रॉकी मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि अगर किसी डॉक्टर के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोप रहे हैं तो उसे दोबारा जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई। इस पहलू की भी गहन जांच होनी चाहिए। अस्पताल जैसी जगह पर किसी नाबालिग के साथ अपराध होता है तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही का मामला बन जाता है। नई चेयरपर्सन से दोबारा जांच की मांग रॉकी मित्तल ने राज्य महिला आयोग की नई चेयरपर्सन से नए सिरे से मामले की जांच करनी चाहिए। कहा कि ऐसे मामलों में पहले तथ्यों को जुटाया जाना चाहिए। फिर FIR और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उसके बाद जनता के सामने जानकारी रखनी चाहिए। आयोग की भूमिका एक निष्पक्ष जांचकर्ता की होती है। आयोग को पीड़िता को न्याय दिलाने में काम करना चाहिए। बोले- बेटी के आंसुओं को नहीं भूलना चाहिए इस पूरे घटनाक्रम में लोग पीड़ित बेटी के दर्द को भूल गए। किसी भी बहस और विवाद से ऊपर पीड़िता को न्याय दिलाना होना चाहिए। आज भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि नाबालिग बेटी को इंसाफ कब मिलेगा और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles