spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में मनियारी शॉप पर लगी आग:शॉर्ट सर्किट से भड़की, सारा सामान जला; एक करोड़ तक के नुकसान की आशंका




जगराओं के सिधवां बेट में बुधवार सुबह एक मनियारी की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिधवां बेट में मेन रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास सुदर्शन मल्लन के पुत्र सुधीर मल्लन (लगभग 54-55 वर्ष) की मनियारी की दुकान है। सुबह करीब 5 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। उसने तुरंत दुकान मालिक सुधीर मल्लन और जगराओं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 3 घंटे आग बुझाने में लगे सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 3 घंटे आग बुझाने में लग गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीण सुबह 8 बजे तक आग बुझाने में जुटे रहे। सारा सामान जलकर राख जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मनियारी का भारी स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। दुकान मालिक के अनुसार घटना में लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक का भारी नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles