![]()
फरीदाबाद के एनआईटी 2बी ब्लॉक में बंदरों के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला अपने आपको बंदर से बचाने की लगातार कोशिश करती रही,लेकिन बंद उसके कपड़ो से लटक गया। इसी दौरान आसपास मौजूद अन्य बंदरों ने भी महिला को घेर लिया और हमला करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों के प्रयास से महिला बंदर से बची। बंदरो के इस हमले से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ये पूरी घटना 28 अप्रैल की है जब महिला सुबह 10 बजे के करीब गली में पैदल चल रही थी एनआईटी 2बी ब्लॉक के रहने वाले संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक बुजुर्ग महिला गली में गुजरते हुए अपने घर में जा रही थी। इसी दौरान कुछ बंदर गली में घूम रहे थे । इसी दौरान अचानक एक बंदर महिला के पीछे पड़ा गया, महिला ने बंदर से बचने के लिए जब भागने का प्रयास किया तो बंदर महिला के पीछे पड़ गया। घर के बाहर बने रैंप पर गिरी बंदर को अपने पीछे पड़ते देख महिला ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन बंदर महिल के कपड़ो के एक छोर से लटक गया। महिला पर वहां घूम रहे दूसरे बंदरो ने हमला करना शुरू कर दिया। बंदरो के हमले से बचने के लिए महिला भागते हुए घर के आगे बने रैंप पर जाकर गिर गयी। शोर सुनकर घर से बाहर निकले शख्स ने बचाया महिला का शोर सुनकर एक शख्स घर से बाहर निकला और मौके से पत्थर उठाकर बंदर को मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद बंदर महिला को छोड़कर दूर भाग गए। इस घटना के बाद से ही लोगों में घर से निकलते समय डर का माहौल बना हुआ है। लोगों बोले निगम नही करता कार्रवाही एनआईटी 2बी ब्लॉक के रहने वाले लोगों ने बताया कि इस ब्लॉक में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे आए दिन बच्चों व महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। निवासियों का कहना है कि नगर निगम को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन की इस कुंभकर्णी नींद के कारण अब लोग अपने ही घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। अधिकारी बोले जल्द खुलेगा टेंडर निगर निगम के चालान अधिकारी विशन तेवतिया ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। एक या दो दिन में टेंडर खुल जायेगा जिसके बाद आवारा घूम रहे बंदरो को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी जायेगा।
Source link
फरीदाबाद में बंदरों ने महिला को बनाया 'लट्टू' VIDEO:एनआईटी 2बी ब्लॉक में घटना, कपड़ों से लटक गया , निगम बोला- जल्द खुलेगा टेंडर







