spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से सिंधी स्वीट्स की बिल्डिंग में लगी आग:फायर ब्रिगेड की टीम शीशे तोड़कर घुसी, नहीं मिली NOC, कुरुक्षेत्र विभाग देगा नोटिस




कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में शाम को सिंधी स्वीट्स की बिल्डिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले दुकान की पहली मंजिल पर रखे खाली मिठाई के डिब्बों और फोम में लगी। इस कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें बढ़ते-बढ़ते हुए एसी यूनिट तक पहुंच गई। इसके बाद एसी में धमाके होने लगे और इमारत से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शीशे तोड़कर घुसी टीम आग पहली मंजिल पर लगे होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर तक पहुंचने और आग पर काबू पाने के लिए टीम को पहली मंजिल के शीशे तोड़ने पड़े। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बेकाबू हो सकती थी आग शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते दमकल विभाग के पहुंच जाने से आग को भवन के दूसरे हिस्सों और अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि आग कुछ देर और बेकाबू रहती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। इससे आसपास की बिल्डिंग तक भी आग पहुंच सकती थी। सिंधी स्वीट्स के पास नहीं थी फायर NOC फायर ब्रिगेड की ओर से दावा किया गया कि जांच के दौरान बिल्डिंग में बड़ी लापरवाही सामने आई। सिंधी स्वीट्स के पास फायर NOC नहीं थी। इसके अलावा आग से निपटने के लिए मौके पर कोई फायर सेफ्टी उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिला। विभाग की ओर से इस मामले में नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा अपने बेटे साहिल सुधा के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अभी सिंधी स्वीट्स संचालक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles