spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CA परीक्षा में प​टियाला के नूर सिंगला देश में अव्वल:10 घंटे की कड़ी तपस्या और '100% एफर्ट से मिली सफलता, सीए बहन से मिली प्रेरणा




पंजाब के शाही शहर पटियाला के रहने वाले नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर इतिहास रच दिया है। नूर सिंगला ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे पटियाला और पंजाब का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद से ही नूर सिंगला के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूरे परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर बात करते हुए नूर सिंगला ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग, कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन को दिया। बड़ी बहन से मिली प्रेरणा नूर ने एक दिलचस्प बात साझा करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बहन भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्हें इस कठिन राह पर आगे बढ़ने और देश में अव्वल आने की सबसे बड़ी प्रेरणा अपनी बहन से ही मिली, जिन्होंने पग-पग पर उनका मार्गदर्शन किया। रोजाना 10 घंटे की कड़ी तपस्या और ‘100% एफर्ट’ का फॉर्मूला नूर सिंगला ने अपनी पढ़ाई की रणनीति (Strategy) साझा करते हुए बताया कि सीए बनने का उनका सपना बचपन से था। इस सपने को सच करने के लिए वह बिना किसी नागा के प्रतिदिन लगभग 10 घंटे तक गहन पढ़ाई करते थे। नूर ममे कहा, “जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए निरंतरता (Consistency), कड़ी मेहनत और समर्पण सबसे जरूरी है। परीक्षा चाहे कोई भी हो, हमें परिणाम की चिंता किए बिना अपनी ओर से 100 प्रतिशत प्रयास करना चाहिए। मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन मिलता जरूर है।” क्या है परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ICAI? नूर ने बताया कि देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की इस कठिन परीक्षा का आयोजन ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा किया जाता है। आपको बता दें कि इस वैधानिक संस्था (Statutory Body) की स्थापना भारतीय संसद द्वारा वर्ष 1949 में की गई थी, जो देश में वित्तीय ऑडिटिंग और चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे को विनियमित और संचालित करने वाली सर्वोच्च संस्था है। पूरे राज्य से मिल रही हैं बधाइयां नूर सिंगला के माता-पिता ने अपने बेटे की इस शानदार सफलता पर भावुक होते हुए कहा कि नूर ने उनकी सालों की तपस्या को सफल कर दिया है। नूर की इस अद्वितीय उपलब्धि पर पटियाला सहित पंजाब के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों ने सिंगला परिवार को बधाई संदेश भेजे हैं और नूर के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य की कामना की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles