Top 5 This Week

Related Posts

2 बहनों से अश्लील हरकत करने वाले 2 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो में आए थे; फरीदाबाद में मोमोज खाने गईं तो अभद्र इशारे किए




फरीदाबाद के सेक्टर-14 मार्केट में मोमोज खाने गई दो बहनों के साथ स्कॉर्पियो सवार दो युवकों द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-35 स्थित गुलमोहर रेजिडेंसी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह BBA सेकंड ईयर की छात्रा है। 12 जून की रात करीब 9:15 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ सेक्टर-14 मार्केट में मोमोज खाने गई थी। दोनों अपनी कार से वहां पहुंची थीं। इसी दौरान सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे। अश्लील इशारे करने का आरोप शिकायत के अनुसार, गाड़ी चला रहा युवक उन्हें देखकर फ्लाइंग किस करने लगा और अश्लील इशारे करने लगा। आरोप है कि उसने जीभ निकालकर अभद्र हरकतें कीं तथा दोनों बहनों को अपनी गाड़ी में बैठने का इशारा किया। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि यदि वे गाड़ी में नहीं बैठीं तो वह दोबारा ऐसा करेगा और उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। दोनों युवकों पर गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में वे गाड़ी का पूरा नंबर नहीं देख पाईं और केवल 1001 पढ़ सकीं, लेकिन बाद में पुष्टि होने पर स्कॉर्पियो का नंबर HR-26 EY-1001 सामने आया। शिकायत में दोनों आरोपियों के नाम निशांत और मोंटी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा महिला थाना सेक्टर-16 की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर सेंट्रल थाना भेजा, जिसके आधार पर थाना सेंट्रल में 13 जून को केस दर्ज किया गया। सेंट्रल थाना इंचार्ज रणबीर ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी निशांत गुडगांव के बसई गांव का रहने वाला और एक आईस की फैक्ट्री चलाता है। जबकि मोंटी सीमेंट कपनी में एग्जीक्यूटिव है। दोनों की घटना के वक्त शराब के नशे में थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें