Related Posts

महम में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक:SIR को लेकर हुई विस्तृत चर्चा; दांगी बोले-मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक जाएं




रोहतक जिले के महम में स्थित कांग्रेस कार्यालय में SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महम विधायक बलराम दांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने SIR की प्रक्रिया, इसके महत्व और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। विधायक दांगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए SIR प्रक्रिया को गंभीरता से समझना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। ‘पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ जनता के बीच लेकर जाएंगे। बैठक के दौरान रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना पर भी दुख व्यक्त किया गया। ये पदाधिकारी रहे मौजूद पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से पीड़ितों को 25 लाख रुपए मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान जगत सिंह काला, धर्मराज सरपंच उपप्रधान जाट संस्था रोहतक, राजू ढाका, सोमनाथ गिल्लोथरा मौजूद रहे। साथ ही जयनारायण एमसी, संजय शर्मा, सुनील चेयरमैन, सतीश सरपंच, पवन सिवाच, समुंदर सरपंच, संदीप उर्फ मोटा सरपंच, संजय सरपंच, काला बहलबा, दयानंद डायरेक्टर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, जिला महासचिव अमित नंबरदार, जिला महासचिव संजय राठी, जिला सचिव जोमबीर सिंधु, जिला सचिव तसबीर, जिला सचिव घाशी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें